veg momos hindi recipe

Veg Momos Recipe in Hindi – बनाये वेज मोमोज़ सिर्फ १५ मिनट में

Love Sharing? Do the Honors!

मोमोज़ एक लोकप्रिय तिब्बत रेसिपी है जिसे कई सारी  सब्जियों को मिलाकर  बनाया जाता है| पिछले कुछ सालो से यह डिश भारत में भी लोकप्रिय हो चुकी है  |  शादी व  अन्य कार्यक्रम में भी मोमोज़ बनने लगे  है| यह खाने में हलके और हेल्दी होते है | मोमोज़ को तेल में तलकर या फिर भाप पर दोनों तरह से बना सकते है| तो चलिए आज हम इस स्वादिष्ठ मोमोज़ की रेसिपी देखते है की इसे  घर पर कैसे बना सकते है| 

Also Read: Vegetable Soup Recipe in Hindi | वेजिटेबल सूप बनाने की विधि

आटा के लिए सामग्री

  • मैदा  १०० ग्राम
  • १/२ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • नमक (स्वाद अनुसार)

भराई के लिए 

  • १ टेबल्स्पून लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुई
  • १ कप गाजर बारीक कटी हुई
  • १/२ कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • १/२ टेबल्स्पून अदरक कटी हुई
  • १ टेबल्स्पून तेल
  • १ कप पत्ता गोभी  बारीक कटी हुई
  • १/२ कप बारीक प्याज़ कटे हुए
  • १/२ – १ टेबल्स्पून चिली सॉस
  • १/२ – १ टेबल्स्पून सोया सॉस
  • १/२ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • १ टेबल्स्पून सिरका
  • नमक (स्वाद अनुसार)

मोमोज़ बनाने की विधि –  How to Make Veg Momos 

  • एक बर्तन में मैदा ,बेकिंग पाउडर और नमक मिलाये | जरुरत अनुसार पानी डाल  कर आटा  तैयार करले
  • एक कड़ाही में तेल गरम करले। अब उसमें प्याज़ और लहसुन डाल के थोड़ी देर तक भून ले।
  • कटी हुई  सब्जियों को कड़ाही में डाल दे और प्याज़ और लहसुन  के साथ अच्छी  तरह से भून ले।
  • अब इसमें सभी तरह के सॉस (सोया सॉस , चिली सॉस) सिरका और काली मिर्च पाउडर डाले और मिश्रण को थोड़ी देर तक पकने दे (आप चाहे तो इसमें थोड़ा टोमेटो केचप भी  सकते है )|  
  • भराई के लिए मिश्रण तैयार है| 
  • अब गुथे हुआ आटे में से एक लोई ले और उसको रोटी की तरह बेल ले| 
  • उसमें भूना हुआ भराई के लिए मिश्रण या फ़ीलिंग लोए के साइज के हिसाब से डाल दे।
  • रोटी के किनारो को इखट्टा करके उसे पोटली  का आकर दे। इसी  होने तरह बाक़ी मोमोज़  भी तैयार  करले।
  • अगर आपके पास मोमोज़ बनाने वाला बर्तन  नहीं है तो आप एक तपेली ले  और उसमे एक जाली वाली प्लेट रख दे | तपेली  में पानी उबलने के लिए रखे  मोमोज़ को जाली वाली प्लेट पर स्टीम होने के लिए रख  दे |  १५ मिनट स्टीम देने के बाद आपके मोमोज़ तैयार है। चिली सॉस और मेयोनेज़ के साथ सर्व करे।
  • अगर आपको फ्राइड मोमोज़ पसंद है तो मोमोज़ को भाप पर ना चढ़ाये और सीधे कड़ाई में डाल दे
  • मोमोज़ को आप दोपहर की चाय या रात के खाने के साथ भी खा सकते है | 

अगर आपको हमारी veg momos recipe in Hindi पसंद आई है तो इसे शेयर करना न भूले | 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *