badam-khane-ke-fayde

बादाम खाने के फायदे | 6 Almond Benefits That You Might Not Know

Love Sharing? Do the Honors!

आज की इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में खुद को स्वस्थ्य रखना बहुत जरुरी है।किसी ने सही ही कहा है- “जान है तो जहाँ है और  हेल्थ इज वेल्थ “   आज का हमारा आर्टिकल अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करने वाले ऐसे ही एक मेवे बादाम Almond और बादाम खाने के फायदे   से जुड़े कुछ तथ्यों पर आधारित है।हम जैसा अन्न खाते कहते हैं हमारा शरीर वैसी ही प्रतिक्रिया करता है। बादाम एक बुद्धि वर्धक मेवा है ,आइए फिर सबसे पहले जानते हैं बादाम के बारे में। 

बादाम- क्या ,कहाँ  और कैसे?

बादाम जिसे अंग्रेजी में ऑल्मंड (Almond) कहते हैं, और वैज्ञानिक नाम: प्रूनस डलसिस (Prunus dulcis), प्रूनस अमाइग्डैलस (Prunus amygdalus) है। 

बादाम एक मेवा होता है, लेकिन तकनीकी तौर से यह बादाम के फल का एक बीज होता है जो एक मध्यम आकार का पेड़ होता है और इस पेड़ पे गुलाबी और सफेद रंग के फूल उगते हैं। ये पेड़ पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। 

बादाम की उत्पत्ति मध्य एशिया और चीन में हुई, ऐसा माना जाता है। भारत के प्रमुख दो राज्यों ,जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी प्रदोशों में बादाम की खेती की जाती है। 

दुनिया में सबसे ज्यादा बादाम का उत्पादन अमेरिका America में किया जाता है । 

image source: mapsofworld

बादाम दो प्रकार के होते हैं|

  1. मीठे 
  2. कड़वे

मीठा बादाम वह किस्म है जिसे लोग एक खाद्य उत्पाद के रूप में सीधे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खाते हैं।कड़वा बादाम मीठे बादाम से थोड़ा छोटा व चौडा़ होता है और मुख्य रूप से तेल निकालने में उपयोग होता है इसे खाने में उपयोग नहीं करते है।

बादाम का पोषक nutritional महत्व value

पोषक मूल्य प्रति 100 ग्रा.(3.5 ओंस)

उर्जा 580 किलो कैलोरी   2420 kJ

कार्बोहाइड्रेट20 g
प्रोटीन22 g
विटामिन E 
 विटामिन B6  
26.22 mg        175%
0.3 mg             6%
कैल्शियम 248 mg             25%
लौह तत्व 4 mg                 32%
मैग्नीशियम 275 mg             74% 
फास्फोरस 474 mg             68%
पोटेशियम 728 mg             15%
जस्ता 3 mg                  30%

Almond Benefits | बादाम खाने के फ़ायदे और नुकसान

  • दिमाग को हेल्दी रखता है
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करता है 
  • बालों को मजबूत बनाता है
  • कब्ज को करता है दूर
  • दिल की सेहत का रखता है ख्याल
  • वजन कम करने में मददगार

दिमाग को हेल्दी रखता है

बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को रिपेयर करने में सहायक होता है, जिससे किसी भी दिमागी कार्य को करने या फिर सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होता है।मेमोरी फंक्शन जैसे याददाश्त को तेज रखने के लिए बादाम जरूरी  ACh एसिटाइलकोलाइन ( Acetylcholine)  केमिकल के लेवल को बढ़ाता है।  

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

बादाम खाने से हमारे शरीर का मैंगनीज magnesium की खपत पूरी होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है   

बालों को मजबूत बनाता है

बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों मॉइश्चराइज रखने के साथ-साथ बालों को बढ़ाने और उनको मजबूत बनाने में मदद करता है।

कब्ज को करता है दूर

बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को आसान बनाए रखने में हमारी मदद करता है।  

दिल की सेहत का रखता है ख्याल

मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की अधिकता होने से ,जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक को रोकने में मददगार साबित होता है।

वजन कम करने में मददगार

बादाम में फैट होने के बावजूद यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जो अत्यधिक फैट को बर्न करने में मददगार साबित होता है। बादाम में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट और हाई फाइबर हमारी भूख लगने की आदत को (craving) को कंट्रोल करता है जिससे हम अधिक कार्ब्स लेने से बचते हैं और हमारा वजन कंट्रोल में रहता है।

वजन कम करने के 6 नायाब अतिरिक्त तरीकों के बारे में जरूर पढ़ें|

बादाम कब और कैसे खाएं ? 

बादाम खाने के फायदे की जानकारी होना  एक अलग विषय है पर बादाम कब और कैसे खाएं ,यह भी बहुत जरुरी हो जाता है।बादाम खाने का सही समय और तरीका क्या है ? 

किसी भी चीज़ को करने या खाने का फ़ायदा तभी है जब उसे सही तरीके और उचित समय के अनुसार खाया या किया जाए। 
जिस तरह डॉक्टर दवा खाने के लिए एक निश्चित समय को निर्धारित करता है ताकि दवा का उत्तम असर मिल सके उसी प्रकार बादाम खाने से होने वाले फायदे के लिए भी एक उचित समय और तरीका निर्धारित है।  

बादाम खाने के अलग-अलग तरीके हैं ,जैसे

  1. सूखे बादाम खाने के फायदे 

ज्यादातर लोग बादाम को लेते ही मुट्ठी में लेके सूखा खा लेते हैं,इसके नुक्सान नहीं  है पर फ़ायदा जितना मिलना चाहिए वो प्राप्त नहीं हो पाता। सूखे बादाम हमारे स्किन और टिसूस (tissue) की मरम्मत में कारगर साबित होता है।  खाली पेट सूखे बादाम खाने से चाहिए पित्त बढ़ता है और पाचन सम्बन्धी समस्या बढ़ती है।

2. भिगोकर बादाम खाने के फायदे
बादाम खाने का यह तरीका लोगों में सबसे ज्यादा यही प्रचलित है और जो उचित भी सबसे ज्यादा है। बादाम में कई प्रकार  के विटामिन,मिनरल्स,प्रोटीन,फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।सूखे बादाम में  टैनिन नाम का एंजाइम होता है जो इन पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह अब्सॉर्ब होने से रोकता है।

रात भर बादाम को पानी में रखने से सुबह तक वह फूल जाता है जिससे छिलका आसानी से निकल जाता है और टैनिन नहीं हो पाता इस तरह बादाम के पोषक तत्व आसानी से शरीर में घुल जाते हैं।

अधिक बादाम खाने के नुकसान

अति सर्वत्र वर्जयेत् – अति किसी भी चीज़ की नुकसान पहुँचाती है। अधिक मात्रा में बादाम का सेवन भी नुकसान पहुँचाता है

  • फाइबर ज्यादा होने से ,अत्यधिक सेवन के कारण कब्ज और सूजन होने की संभावना रहती है। 
  • बादाम की तासीर गर्म होती है जिससे अधिक सेवन से गर्मी के मौसम में शरीर गर्म हो सकता है और आपको परेशानी हो सकती है।  
  • प्रतिदिन एक इन्शान को 15mg विटामिन E की आवश्कता पड़ती है जिसे हम प्रचुर मात्रा में बादाम का सेवन करके पूरा कर सकते हैं पर अत्यधिक Vitamin E के कारण पेट फूलना,सर दर्द,चक्कर आना और सुस्ती होने की सम्भावना बढ़ जाती है।  

    उम्मीद करता हूँ मेरे द्वारा दी गई बादाम खाने के  फायदे  की जानकारी आप सभी को पसंद आएगी। कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताए|



 



2 Comments

  1. Shantanu Tripathi

    Being informed about something you usually eat everyday is always good, very well articulated, thanks to the writer for bringing such common yet important topic to the light, that too in our mother tongue.

  2. I eat dry almonds everyday. Was not aware, it is beneficial to eat overnight soaked almonds. Thanks for the information

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *